अल्लू की 'पुष्पा' ने बनाया नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ व्यूज वाली पहली भारतीय एल्बम बनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखते ही बनती है। चाहे फिल्म के गाने हों या डायलॉग, सभी कसौटी पर यह फिल्म खरी उतरी। फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। अब इस फिल्म के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 'पुष्पा' भारत की पहली पैन इंडिया फिल्म बन गई है, जिसकी एल्बम को 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।