#MeToo: दुष्कर्म मामले पर पहली बार तोड़ी आलोक नाथ ने चुप्पी, बताई चुप रहने की वजह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
5 जनवरी को दुष्कर्म मामले में एक्टर आलोक नाथ को मुंबई कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है.जमानत मिलने के बाद पहली बार एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी.एक्टर ने कहा कि मुझे अभी तक अदालत और मेरे वकीलों ने चुप रहने की सलाह दी है और मैं पूरे वक्त शांत ही रहा हूं.साथ ही कहा कि वह इस मामले में कुछ बोलना नहीं चाहेंगे.वहीं जमानत मिलने के लिए आभार भी प्रकट किया.उन्होंने अपनी पत्नी आशु सिंह का आभार भी व्यक्त किया, जो उनके मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़ी रहीं.
