अमेजन प्राइम वीडियो ने की 40 नए ओरिजिनल टाइटल्स की घोषणा, नागा चैतन्य की ओटीटी डेब्यू फिल्म शामिल, फर्जी' से शाहिद का फर्स्ट लुक आउट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian television
मुंबई में एक स्पेशल इवेंट के दौरान अमेजन प्राइम वीडियो ने 40 नए ओरिजिनल टाइटल्स की घोषणा की है। शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन स्टारर फर्जी भी इसमें शामिल है। सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, सोहम शाह स्टारर दहाड़; नागा चैतन्य की ओटीटी डेब्यू फिल्म धूथा; सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, ईशा तलवार स्टारर इंडियन पुलिस फोर्स जैसे प्रोजेक्ट्स का ओटीटी प्लेटफॉर्म निर्माण करेगा।
