'तांडव' विवाद में अमेजन प्राइम वीडियो ने बिना शर्त के लिखित में मांगी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर काफी समय से विवाद छिड़ा हुआ है। इस मामले में अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार शाम को बिना शर्त के लिखित माफी मांग ली है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि इस सीरीज से आपत्तिजनक दृश्यों को हटा दिया गया था। यह बयान तब आया है, जब इलाहाबाद हाइकोर्ट ने कंपनी की भारत की कंटेंट चीफ अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।