जेम्स बॉन्ड की फिल्मों को ओटीटी पर लाने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने की एमजीएम स्टूडियो से बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी खबर एमजीएम स्टूडियो की संभावित बिक्री को लेकर आ रही है। दरअसल, अमेजन ने प्राइम वीडियो पर जेम्स बॉन्ड की फिल्में दिखाने के लिए एमजीएम से बातचीत शुरू की। एमजीएम हॉलीवुड का दिग्गज स्टूडियो है और अमेजन अमेरिका की बहुराष्ट्रीय दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी है। अमेरिका के तमाम अखबारों और न्यूज पोर्टल्स के मुताबिक, अमेजन ने एमजीएम स्टूडियो को खरीदने की पेशकश भी की है।
