एयरलाइन स्टाफ ने किया कुछ ऐसा भावुक हो गईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल, शेयर किया वीडियो
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भावुक होती नजर आ रही हैं। दरअसल वह काम के सिलसिले में शहर से बाहर गई हुई थीं। जहां एक एयरलाइन स्टाफ ने उनकी फिल्म कहो न प्यार है के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। उनके इस जेस्चर को देख अमीषा काफी इमोशनल हो गईं और उन सभी का शुक्रिया अदा किया।
