अमेरिकी पॉप गायक कैली को 30 साल जेल की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bbc
अमेरिकी पॉप गायक आर कैली को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के नौ माह बाद सजा सुनाई गई। केली को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आर कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही है। अभियोजक उसके लिए उम्रकैद की मांग कर रहे थे।