13 करोड़ 43 लाख रुपये में बिके अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के 13 साल पुराने जूते
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मशहूर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने 2008 में ग्रैमी अवार्ड में शिरकत की थी। भले ही समारोह को हुए 13 साल बीत गए हों, लेकिन इसके चलते वेस्ट अब फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इस समारोह में जो जूते वेस्ट ने पहने थे, उन्हें एक प्राइवेट सेल में 1.8 मिलियन डॉलर (13,43,58,300) से अधिक कीमत में बेचा गया है। इस ताजा नीलामी ने स्नीकर्स की बिक्री का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।