'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' की फेमस कंटेस्टेंट 'जेन मार्कजेवस्की' का कैंसर से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Vehlad
कैंसर के साथ चार साल की लड़ाई के बाद 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में दिख चुकी 'जेन मार्कजेवस्की' का बीते शनिवार 31 साल की उम्र में निधन हुआ। फेफड़े, रीढ़ और लीवर में कैंसर से पीड़ित जेन को 'नाइटबर्डी' कहा जाता था। अमेरिकाज गॉट टैलेंट ने इंस्टाग्राम पर शो से लिया गया उनका वीडियो शेयर करके लिखा, "उनकी आवाज, कहानी और संदेश ने लाखों लोगों को छुआ। रेस्ट इन पीस, जेन।"
