अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, मुंह छुपाकर हाजिर होने पहुंचीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश होने पहुंची। इसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया। अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया था। उनपर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। इसके अलावा, उनपर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप है। उन्हें 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है।
