धोखाधड़ी मामले में झारखंड हाईकार्ट में अमीषा पटेल की याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
धोखाधड़ी मामले में झारखंड हाईकार्ट ने अमीषा पटेल की याचिका खारिज की। निचली अदालत ने एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी किया। अमीषा पटेल के खिलाफ रांची के अजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अजय से अमीषा ने फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर भी कराए थे। लेकिन फिल्म नहीं बनने पर अमीषा द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया।
