अमित साध और रोनित रॉय स्टारर वेब सीरीज '7 कदम' का ट्रेलर रिलीज़, 24 मार्च को होगी स्ट्रीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अमित साध और रोनित रॉय स्टारर वेब सीरीज '7 कदम' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। वेब सीरीज 24 मार्च से एरोस नाउ पर स्ट्रीम होगी। मोहित झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अमित-रोनित के अलावा दीक्षा सेठ, रोहिणी बनर्जी, शिल्पी रॉय, अशोक सिंह और बिदिशा घोष भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें एक बेटे और पिता के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है।
