अगले 7 दिन तक अस्पताल में रहेंगे अमिताभ-अभिषेक, ऐश्वर्या-आराध्या हुईं होम क्वॉरेंटाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना संक्रमित अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत में सुधार हुआ लेकिन इलाज के चलते उन्हें 7 दिन और अस्पताल में रहना होगा। नियमानुसार कोरोना संक्रमित को तब तक अस्पताल में रहना होता है जब तक उसकी रिपोर्ट नेगेटिव ना जाए। ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को होम क्वॉरेंटाइन किया गया। अमिताभ के 26 स्टाफकर्मियों का भी कोरोना टेस्ट हुआ। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है लेकिन उनको होम क्वॉरेंटाइन किया गया।
