अपना 78वां बर्थडे मना रहे अमिताभ बच्चन, फैन्स को दिया यह मैसेज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर बिग बी ने सभी फैन्स को धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर अलग-अलग भाषाओं में धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'आपकी उदारता और प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं मांग सकता'। वह आज भी अपनी शूटिंग जारी रखेंगे।