टियारा रिपोर्ट के मुताबिक भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों में अमिताभ बच्चन सबसे टॉप पर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की ओर से टियारा रिपोर्ट जारी की गई है। वहीं रिपोर्ट में बिग बी को 88.0 के टियारा स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है जबकि दूसरा नंबर अक्षय कुमार का है, जिनका स्कोर 86.8 रहा। एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण सबसे ऊपर आती है। अगर टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा हैं, जिनका स्कोर 63.2 है।
