अमिताभ बच्चन कर बैठे ये बड़ी गलती, Facebook यूजर से मांगनी पड़ी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
बिग बी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'दशहेरा की अनेक अनेक शुभकामनाएं.' बिग बी के इस शुभकामना संदेश पर उनके फॉलोअर राजेश कुमार ने गलती खोजकर उनको जवाब दिया और लिखा कि ‘सर!! 'दशानन की हार से बना 'दशहरा' न कि 'दशहेरा'. राजेश कुमार के इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई किया कि ‘जो गलत हुआ उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं और मैं सुधार करूंगा. मुझे इस ओर ध्यान देने के लिए आभार.’