बिग बी ने बर्थडे पर खुद की गलत उम्र लिखी तो बेटी श्वेता ने बताई सही उम्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
79वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने आज एक तस्वीर के साथ अपनी उम्र बताते वक्त गलती की। इसके बाद उनकी बेटी श्वेता ने उनकी सही उम्र बताई। बिग बी ने लिखा, 'अस्सी की ओर चले, जब साठा तब पाठा, जब अस्सी तब लस्सी, मुहावरे को समझना भी एक समझ है'। श्वेता बच्चन नंदा ने अमिताभ को कमेंट सेक्शन में बताया कि इस साल उनका 79वां जन्मदिन है ना की 80वां।
