कोरोना इलाज के दौरान अमिताभ को बहुत याद आ रहे हैं अपने बाबू जी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
कोरोना का इलाज करा रहे एक्टर अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल से भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हालिया उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बिग बी हाथों में किताब लिए पढ़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा कि अस्पताल के अकेलेपन में बाबूजी की बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं।
