अपनी ही ड्रेसिंग स्टाइल की तस्वीर पोस्ट करके बिग बी ने उड़ाया मजाक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Instagram
हालिया एक्टर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी ही एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए मजाक उड़ाया है। दरअसल फोटो में अमिताभ शर्ट और पैंट पहने हुए पोज दे रहे हैं। उनकी शर्ट की आस्तीनें इतनी बड़ी हैं कि हवा में लहरा रही हैं। इसे साझा करते हुए बिग बी ने लिखा कि जब लहराने वाले ट्राउजर्स पहनना ही काफी नहीं था बल्कि आस्तीनें भी लहराने वाली पहननी पड़ती थीं। इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी बनाए हैं।
