चार साल बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म में फिर अभिनय करेंगे अमिताभ बच्चन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर और डायरेक्टर की यह जोड़ी हिट भी रही है। अब एक बार फिर दोनों धमाका करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, राम गोपाल वर्मा, अमिताभ को लेकर एक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। दोनों चार साल बाद फिर साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।