अमिताभ बच्चन ने ली कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 वायरस टीके की पहली खुराक ले ली है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है। सभी अच्छे, किसी को कोविड नहीं है इसलिए टीका लगाया गया। बता दें अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
