अमिताभ बच्चन अपनी लेखनी के कारण ट्रोल, टीम इंडिया के लिए लिखा था बधाई संदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रविवार देर रात अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के लिए एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कविता लिखी, लेकिन उनकी कविता पढ़कर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्वीट में अमिताभ ने जो कविता लिखी, उसमें कई जगह वर्तनी की गलतियां थीं। ऐसा पहली बार नहीं है, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर गलत हिंदी ही लिखते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोल होना पड़ा है।
