x

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' की रिलीज के 42 साल हुए पूरे, 22 दिन के भीतर रिलीज हुई थी 4 फिल्में

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

12 मई 1978 को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' को आज 42 साल पूरे हुए। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी यादों को साझा किया और इसके सदस्यों को याद किया। सन 1978 में 22 दिनों के भीतर अमिताभ की 4 फिल्में कस्में वादें (21 अप्रैल), बेशर्म(28 अप्रैल), त्रिशूल(5 मई) और डॉन रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म के डायरेक्टर चंद्रा बरोट और प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी थे।