अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
खबर है कि नव्या का दिल मीजान जाफरी के लिए नहीं, बल्कि सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए धड़क रहा है। पीपिंगमून की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वह सिद्धांत के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही अपने इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। हालांकि, इस पर अभी दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जब नव्या का नाम मीजान के साथ जुड़ा था, उस वक्त भी उन्होंने इस पर चुप्पी साधी हुई थी।