अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा: अभिषेक के अस्पताल में होने से घर लौटने की खुशी फीकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में घर लौटने की खुशी जाहिर की लेकिन बेटे अभिषेक बच्चन को अस्पताल में ही रहने से उन्होंने इस खुशी को फीका बताया। रविवार को लिखे अपने ब्लॉग प्रशंसकों को रक्षा बंधन का अर्थ समझाते हुए उन्होंने अभिषेक के साथ बेटी श्वेता बच्चन की बचपन की कुछ तस्वीरें और नाती अगस्त्य नंदा की भी तस्वीरें साझा की।
