आमिर ख़ान के करीबी असिस्टेंट आमोस की हार्ट अटैक से हुई मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
एक्टर आमिर ख़ान के लंबे समय से असिस्टेंट रहे आमोस का निधन हो गया। आमोस पिछले 25 साल से आमिर ख़ान के साथ काम कर रहे थे। होली फैमिली हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। आमोस लंबे समय से इंडस्ट्री से जुड़े थे। उनके सरनेम के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्हें आमिर की 'परछाई' कहा जाता था।