सगाई टूटने के बाद एमी जैक्सन ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक को कर रही हैं डेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiaglitz
एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सगाई टूटने के बाद फिल्म '2.0' में रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ अभिनय करने वाली एमी जैक्सन ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक को डेट कर रही हैं। हालिया उनकी कुछ फोटोज तेजी से वायरल हुईं। फोटोज में एमी जैक्सन ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ रोड साइड हाथों में हाथ डालकर चल रही हैं।
