जल्द दो फिल्मों में दिखेंगी अनन्या पांडे, एक फिल्म में साउथ के इस अभिनेता के साथ बनी है जोड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अनन्या पांडे जल्द दो फिल्मों में दिखेंगी। इनमें से एक का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है, जिसमें वे दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी संग दिखेंगी। दूसरी फिल्म विजय देवरकोंडा स्टारर 'लाइगर' है, जिससे वे पैन इंडिया डेब्यू कर रही हैं। एक बातचीत में अनन्या ने कहा कि उनके लिए दोनों ही प्रोजेक्ट बहुत चैलेंजिंग हैं। क्योंकि ये दोनों ही उनके द्वारा पहले की गई फिल्मों से बिल्कुल अलग हैं।
