'अंगूरी भाभी' शुभांगी अत्रे हुईं चोटिल, अब कभी नहीं कर पाएंगी ये काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee5
टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे घर पर हाइड्रॉलिक बेड उठाते वक्त चोटिल हुईं। बकौल शुभांगी, 'पूरा बेड उनकी पीठ पर गिर गया, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कभी-भी भारी सामान न उठाने को कहा है।' सेट पर लौटीं शुभांगी अब कुर्सी पर बैठकर शूटिंग कर रही हैं। मेकर्स ने उनके लिए खास बेड का इंतजाम भी किया। इस शो से शुभांगी 2016 में जुड़ी थीं।
