ऋतिक रोशन की 'फाइटर' में शामिल हुए अनिल कपूर, देखें तस्वीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अनिल कपूर का फिल्म फाइटर में स्वागत किया। तस्वीर में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और अनिल कपूर हैं। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, को स्टार के रूप में फिल्म के सेट पर आपकी शानदार उपस्थिति को देखने से लेकर, अंत में आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का अवसर मिलने तक फाइटर के लिए बेहद उत्साहित हूं।
