'थार' में बेटे हर्षवर्धन से भिड़ते दिखेंगे अनिल कपूर, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में हर्षवर्धन कपूर पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ लीड रोल में दिखेंगे। नेटफ्लिक्स ने वर्किंग स्टिल्स शेयर करते हुए फिल्म की घोषणा की। ये एक रिवेंज-नोइर थ्रिलर जॉनर फिल्म है, जिसका निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म कम्पनी ने किया है। फिल्म के संवादों का सह-लेखन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में सतीश कौशिक और फातिमा सना शेख भी दिखेंगे।
