बर्थडे स्पेशल: मुंबई आने पर कई सालों तक राजकपूर के गैराज में रहा था अनिल कपूर का परिवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Koimoi
24 दिसंबर 1965 को जन्मे अनिल कपूर आज 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल का परिवार जब मुंबई आया तो काफी आर्थिक तंगी में था। तब कुछ सालों तक उनका परिवार राजकपूर के गैराज में रहा। लंबे समय तक किराए के कमरे में भी रहे। उन्होंने 1980 में तेलुगू फिल्म 'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया। 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया।