एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर अनीता हसनंदानी ने दिया जवाब, बोली ये बात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अनीता ने ट्वीट कर उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें उनके एक्टिंग छोड़ने की बात कही जा रही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हर जगह यही खबर चल रही है कि मैं अपना पहला प्यार एक्टिंग छोड़ रही हूं, जबकि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है।' उन्होंने लिखाा, 'मैंने यह कहा कि इस वक्त मेरा फोकस मेरे बच्चे आरव पर है। फिलहाल वह मेरी प्राथमिकता है। जब मैं तैयार हो जाऊंगी तो अभिनय की दुनिया में वापसी करूंगी।'