बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली बरोट ने ब्वॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsbyteapp
'स्कैम 1992' फेम अंजली बरोट ने ब्वॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा संग शादी रचाई। उन्होंने 16 फरवरी को शादी की थी। अंजली के हालिया पोस्ट में प्री वेडिंग से लेकर शादी तक के फोटो हैं। तस्वीरों में गौरव और अंजली बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। शादी के दिन अंजली ने जहां पीच रंग का खूबसूरत लंहगा पहना था तो वहीं गौरव भी हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आ रहे थे।
