आज 76 साल की हुईं अंजू महेंद्र, राजेश खन्ना संग 7 साल लिव इन में रहीं, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर से हुई सगाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
11 जनवरी 1946 को जन्मी अंजू महेंद्र आज 76 साल की हुईं। उन्होंने 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वो राजेश खन्ना संग अफेयर को लेकर चर्चा में काफी रहीं। वो सात साल उनके साथ लिव इन में रहीं। लेकिन उन्होंने राजेश से शादी नहीं की। उनका नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स से जुड़ा। दोनों की सगाई हुई लेकिन शादी से पहले ही बात बिगड़ी।