अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से की शादी, लेकिन 14 दिसंबर को फिर होगी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन अब अंकिता और विक्की ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसे देखकर हर कोई कन्फ्यूज है। इनमें दोनों मराठी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिख रहे हैं। अंकिता मराठी हैं, इसलिए उन्होंने अभी मराठी रीति रिवाज से शादी की है, 14 दिसंबर को अंकिता जैन रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेंगी।
