अनूप सोनी ने लॉकडाउन का उठाया फायदा, किया ये खास कोर्स पूरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
अनूप सोनी, जो कि एक क्राइम आधारित मशहूर रियलिटी शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन यानी कि अपराध दृश्य जांच में इंटरनेशनल फोरेंसिक साइंस एजुकेशन डिपार्टमेंट से सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया है। जब से इस लोकप्रिय अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस सर्टिफिकेट की तस्वीर को शेयर किया है, तब से सोशल मीडिया में इसने ट्रेंड करना शुरू किया है।
