'आरआरआर' के नाम एक और उपलब्धि दर्ज, हॉलीवुड के मिडसीजन अवॉर्ड्स में मिला नामांकन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' को हाल ही में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने साल 2022 के मिडसीजन अवॉर्ड्स की नामांकन सूची में शामिल किया है। बता दें ये अवार्ड्स 2022 की पहली छमाही में बनाई गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की पहचान के लिए दिया जाएगा। यह अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए है जिन्हें अमेरिकी क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
