प्रोड्यूसर्स गिल्ड के CEO कुलमीत मक्कड़ के निधन के रूप में बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड को लगातार तीसरे दिन एक और झटका लगा है। "फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया" के CEO कुलमीत मक्कड़ का आज 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हुआ। निधन के वक्त कुलमीत मुंबई में मौजूद थे। करण जौहर सहित बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। बुधवार को इरफान खान और गुरुवार को ऋषि कपूर का निधन हो गया था।
