x

'अंतिम - द फाइनल ट्रुथ' का टीजर आया सामने, जीजा आयुष से टकरा रहे सलमान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram

हाल ही में निर्माता-निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म 'अंतिम - द फाइनल ट्रुथ' का टीजर सामने आया। इस टीचर में सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा दिखे। आयुष के मस्कुलर लुक ने सभी को चौंकाया। फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं। ये पहली बार है जब परदे पर सलमान अपने बहनोई आयुष के साथ दिख रहे हैं। फिल्म 'अंतिम – द फाइनल ट्रुथ' में दोनों लीड रोल में हैं।