ओलिंपिक में बजा इजरायली राष्टगान 'हातिकवाह' तो ट्रोल होने लगे अनु मलिक, जानें वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टोक्यो ओलिंपिक में इजरायल ने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद जब इजरायली राष्ट्रगान बजा तो ट्विटर पर अनु मलिक ट्रोल होने लगे। जब इजरायली राष्टगान 'हातिकवाह' जिमनास्ट अर्टम डोल्गोपिट के पोडियम पर गोल्ड मेडल पहनने के दौरान बज रहा था लोग उसकी धुन पहचान गए। ये धुन 1996 की फिल्म दिलजले के गाने मेरा मुल्क मेरा देश से मेल खाती दिखी। इसके बाद ट्रोलर्स बोले- ये भी कॉपी कर लिया?
