अनु मलिक की मां बिलकिस मलिक का निधन, अस्पताल में थीं भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
संगीतकार अनु मलिक, अबू मलिक और डब्बू मलिक की मां बिल्किस मलिक का निधन हुआ। वह 86 वर्ष की थीं। उन्हें सांताक्रूज कब्रिस्तान में दफनाया गया। अबू मलिक ने इस खबर पुष्टि की। दिवंगत संगीतकार सरदार मलिक की पत्नी बिल्किस को गुरुवार को जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। ये जानकारी अरमान मलिक ने एक पोस्ट शेयर करके दी थी।
