अनुभव सिन्हा का तंज़- 'दो-चार उच्चवर्गीय पत्रकार हैं, उन्हें बना दें कांग्रेस अध्यक्ष'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर छिड़ी बहस को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'दो-चार ठो उच्चवर्गीय पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना देना चाहिए, वो बेहतर चलाएंगे पार्टी। अपना काम तो होता नहीं है ईमानदारी से, बने हैं लोग सियासतदान।' अनुभव के इस ट्वीट पर भी चर्चा हो रही है। वहीं सोनिया गांधी अगले 6 महीने तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।