न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'हैप्पी बर्थडे' के लिए अनुपम को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनय और अंदाज से हम सभी को प्रभावित किया है। अनुपम कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों को भी बेहद सलीके से निभाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर उन्होंने अपना अलग मुकाम हासिल किया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' के लिए अनुपम को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।