पत्नी किरण खेर की बीमारी के कारण अनुपम खेर ने अमेरिकी शो को कहा अलविदा- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे पति की भूमिका को भी उन्होंने बखूबी निभाया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि अनुपम ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर की बीमारी के कारण एक अमेरिकी शो को अलविदा कह दिया है। बता दें कि हाल में ही खबर आई थी कि किरण ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और अपना इलाज करा रही हैं।