अनुपम खेर ने शेयर किया 'ऐ वतन' गाते हुए रशियन आर्मी स्कूल के कैडेट का वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेता अनुपम खेर ने रूसी सेना के एक स्कूल का वीडियो शेयर किया। जिसमें कैडेट 1965 की फिल्म शहीद का देशभक्ति गीत 'ऐ वतन' गा रहे हैं। अनुपम ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'फिल्म शहीद का ये गाना मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा देशभक्ति गीत है। रूसी सेना स्कूल कैडेटों द्वारा सुबह की स्कूल असेंबली प्रार्थना के रूप में गाए जा रहे गीत को सुनकर रोमांचित और गर्वित हूं।'
