सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगे अनुपम खेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को बताया कि वह फिल्मकार सूरज बड़जात्या के निर्देशन के बनने वाली फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे. यह फिल्म चार मित्रों की कहानी पर केंद्रित है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी भी अभिनय करेंगे. खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह यहां छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नजर आ रहे हैं और उनके साथ ईरानी भी हैं.