अनुपम खेर के बेटे सिकंदर 'दुकान' में आएंगे नजर, सरोगेसी पर होगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भले ही दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है, लेकिन उनके बेटे सिकंदर खेर को खास पहचान नहीं मिली है। इस बात में कोई दोराय नहीं कि सिकंदर कई महत्वपूर्ण फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब चर्चा चल रही है कि सिकंदर अपनी अगली फिल्म 'दुकान' में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है। सिकंदर ने यह फिल्म भी साइन कर ली है।