अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ी, पायल घोष मामले में मुंबई पुलिस ने भेजा समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ी। मुंबई पुलिस ने निर्देशक को समन भेजा। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप को पेश होना होगा। दरअसल, अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया है। पायल लगातार अनुराग की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं, अब मुंबई पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेजा।
