अनुराग बोले- बेहद मुश्किल था अभय देओल के साथ काम करना, अच्छी यादें नहीं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक्टर अभय देओल को लेकर खुलासा करते हुए कहा, 'उनके साथ 'देव दी' में काम करना वाकई बहुत मुश्किल था। मेरे पास उनके साथ काम करने की अच्छी यादें नहीं हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद मैंने कभी उनसे ज्यादा बात नहीं की।' अनुराग ने बताया, 'उन्होंने 'देव डी' का प्रमोशन नहीं किया। हालांकि अनुराग ने बाद में अभय को शानदार अभिनेता बताया।